Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — बिजली बिल वृद्धि और डीजल संकट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूला पुतला,,,

कांकेर 17 जून 2026:— बढ़ते बिजली बिल, पेट्रोल-डीजल की किल्लत के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रैली निकालकर बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया, राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद ज्ञानी चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस के आह्वान पर जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। रैली के रूप में बिजली कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और डीजल संकट को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही और पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

वही इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि डीजल की किल्लत के कारण किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आम नागरिकों के लिए संचालित कई योजनाओं का लाभ भी प्रभावी रूप से नहीं मिल पा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बिजली बिल वृद्धि और डीजल संकट जैसी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो जिले के सभी ब्लॉकों में चरणबद्ध आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.