CG — मक्का खेत में काम कर रही महिला पर टूटा 11 केवी हाई टेंशन तार, करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी, हालत नाजुक,,
टेंशन तार टूटकर महिला पर गिरा, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर


कांकेर /पखांजूर 15 मई 2026:— पखांजूर क्षेत्र के शांतिनगर पीव्ही-70 में बड़ा हादसा सामने आया है। खेत में काम कर रही एक महिला हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय शेफाली सील अपने मक्का खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक 11 केवी का हाई टेंशन बिजली तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को बिजली तार से अलग किया, जिससे उनकी जान बच सकी।
घायल महिला को तुरंत पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से जर्जर बिजली तार और खराब व्यवस्था की शिकायत की जा रही थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया।
Live Cricket Info







