Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — डीजल की किल्लत को लेकर किसानों का हल्लाबोल, नेशनल हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ लगाए नारे, स्थिति को काबू करने में जुटा प्रशासन

कांकेर, 15 जून 2026:— प्रदेश में मानसून की दस्तक हो चुकी है। किसान अब अपनी फसल बोने की तैयारी में जुट गए हैं। यही समय है जब किसान अपने खेतों में धान बुआई के लिए खेतों की जुताई शुरू करते हैं, लेकिन अब किसानों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पहले किसान बैल और हल के माध्यम से खेती करते थे, लेकिन अब आधुनिक युग में किसान ट्रैक्टर और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से खेती का कार्य करते हैं। इन उपकरणों को चलाने के लिए महत्वपूर्ण ईंधन डीजल अब किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में किसान सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर जिले में कुछ दिनों से डीजल की काफी किल्लत देखने को मिल रही है। किसान एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप तक भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। किसान मिलाप राम पटेल ने बताया कि जून माह से किसान खेती की तैयारी में जुट जाता है और इसी समय यदि डीजल नहीं मिलेगा तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। जब तक किसानों को डीजल नहीं मिलेगा, वे खेती का कार्य नहीं कर पाएंगे। एक एकड़ भूमि की जुताई के लिए कम से कम 20 लीटर डीजल की आवश्यकता होती है, लेकिन अभी पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं किसान रोशन नरेटी ने बताया कि वे सुबह से डीजल लेने आए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें डीजल नहीं मिल पाया है।

इस पर पेट्रोल पंप संचालक हिमांशु कोठारी ने कहा कि ईंधन पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। भीड़ के कारण लोगों को लगता है कि डीजल नहीं मिल रहा है। अभी खेती-किसानी का काम बढ़ गया है, जिसकी वजह से परेशानी बढ़ी हुई है।

इसके बाद गुस्साए किसानों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन किसान पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े रहे और हटने का नाम नहीं ले रहे थे। अब देखने वाली बात यह होगी कि किसानों को कब तक पर्याप्त मात्रा में डीजल मिल पाता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.