Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — चारामा पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और करियर को लेकर किया जागरूक

चारामा 24 जुलाई 2026:— चारामा पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोलकुम्हड़ा में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुरेश राठौर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम, महिला सुरक्षा तथा करियर मार्गदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और कानून के प्रति सजग नागरिक बनाना था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में चारामा पुलिस ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर फ्रॉड से बचने के आसान उपाय बताते हुए किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

चारामा पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

महिला सुरक्षा पर जानकारी देते हुए छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या धमकी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हमेशा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को करियर के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। उन्हें अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय कर अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका चारामा पुलिस द्वारा विस्तार से जवाब दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.