Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बना डिजिटल परिवर्तन और सुशासन का वैश्विक मॉडल : चित्रांश नागवंशी..

धमतरी,12 जून 2026।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया प्रभारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा धमतरी के उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निरंतर और सफल नेतृत्व के 4399 दिन पूर्ण करते हुए स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि केवल राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सुशासन, जनकल्याण और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चित्रांश नागवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष रूप से डिजिटल इंडिया अभियान ने देश में तकनीकी क्रांति को नई दिशा प्रदान की है। आज डिजिटल भुगतान प्रणाली और यूपीआई ने आर्थिक लेन-देन को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाया है। गांवों से लेकर महानगरों तक डिजिटल भुगतान आम नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

उन्होंने कहा कि जनधन-आधार-मोबाइल त्रिशक्ति ने करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। आज भारत विश्व के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान नेटवर्क का संचालन कर रहा है और कई विकसित देश भी भारतीय डिजिटल मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं।

चित्रांश नागवंशी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोविन प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का सफल संचालन कर भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी डिजिटल दक्षता और नवाचार क्षमता का परिचय दिया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, स्टार्टअप, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता , सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्रों में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। “विकसित भारत 2047” का संकल्प आज जन-जन का संकल्प बन चुका है और देश नई ऊर्जा के साथ भविष्य की ओर अग्रसर है।

चित्रांश नागवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली नेताओं में अग्रणी स्थान रखते हैं। सोशल मीडिया के इस युग में उनकी वैश्विक लोकप्रियता और जनस्वीकृति का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम सहित विभिन्न डिजिटल मंचों पर करोड़ों लोग उनसे जुड़े हुए हैं। उनकी डिजिटल उपस्थिति केवल लोकप्रियता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह जनसंवाद, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक और सुशासन के सफल समन्वय के माध्यम से भारत को डिजिटल युग में नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और उभरती हुई वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है तथा आने वाले वर्षों में देश और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में अग्रसर रहेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.