Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — त्रिदिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक सावित्री मंडावी रहीं मौजूद,भवन के लिए दस लाख देने की घोषणा,,

कांकेर 8 फरवरी 2026:- चारामा ब्लाक के ग्राम मैनपुर में तीन दिन तक चलने वाली मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुईं। 

विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रामचरितमानस हमें अच्छा और सही जीवन जीना सिखाती है। इससे हमें पता चलता है कि परिवार और समाज में हमारा क्या कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों की मांग पर विधायक सावित्री मंडावी ने गांव में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस घोषणा से गांव के लोगों में खुशी का माहौल रहा।

इस मौके पर पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ नरेन्द्र यादव, युवक कांग्रेस कांकेर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नायक, मैनपुर के सरपंच दिनेश दर्रो सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.