Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG ..महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज,MLA अम्बिका मरकाम ने कहा, महिला आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही भाजपा..!!

धमतरी/नगरी,23 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण के नाम पर प्रदेश में इन दिनों खूब सियासत चल रही है, लिहाजा बीजेपी और कांग्रेस महिला आरक्षण के नाम राजनीति करने का एक दूसरे पर आरोप लगा रही है, वहीं अब सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने महिला आरक्षण को लेकर कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है,भाजपा की मंशा महिलाओं को अधिकार देने के बजाय परिसीमन कर राजनैतिक लाभ लेने का था,जिसे कांग्रेस व सहयोगी दलों ने विफल कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने आगे कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिये महिला आरक्षण के साथ परिसीमन को जोड़ा था,विधायक श्रीमती मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन राष्ट्र हित से अधिक चुनावी लाभ का भाषण था,वर्ष 2023 में सांसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को परिसीमन से क्यों जोड़ा गया ? भाजपा चाहती थी कि महिला आरक्षण के समर्थन के नाम पर विपक्ष बिल पारित करे और बाद के 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू कर राजनैतिक समीकरण अपने पक्ष में बदल दिया जाय।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में बिल पास नहीं होने पर भाजपा इसे मुद्दा बना कर आडंबर कर रही है ,जनता जान रही है कि देश की महिलाओं को मताधिकार से लेकर कई संवैधानिक अधिकार कांग्रेस सरकार में ही मिला है,उन्होंने जानना चाहा कि जब 2023 मे सर्व सम्मति से महिला आरक्षण विधेयक पारित हो चुका था तो फिर नए विधेयक की आवश्यकता क्यों पड़ी, यदि भाजपा महिलाओं को वास्तविक में आरक्षण देना चाहती है तो वर्तमान 543 लोकसभा सीट से ही महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाय उसे शीघ्रता से लागू किया जाए,दरअसल भाजपा का असली एजेंडा महिलाओं का अधिकार देना नहीं बल्कि परिसीमन की आड़ में राजनीति करना था ।

उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जनजातियों व अनुसूचित जातियों की महिलाओं के अलावा ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी प्रतिनिधि सुनिश्चित किया जाए तथा जनगणना और परिसीमन के नाम पर आरक्षण को टालने की राजनीति बंद हो यदि केंद्र सरकार की नियत साफ है तो वह मौजूदा संसदीय सरंचना में ही महिलाओं का आरक्षण लागू करें वर्ष 2023 में जो बिल मूल रूप से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिये पारित हुआ था उसका कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.