*CG – भाजपा मंडल बेलरगांव के भुरसीडोंगरी में सुनी गई,PM मोदी के “मन की बात”.. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा सहित कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे मौजूद….*

धमतरी,22 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 131वां एपिसोड आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल बेलरगांव अंतर्गत बूथ क्रमांक 213 एवं 214, भूरसीडोंगरी में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप और तकनीकी योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मजबूत आधार बताया। प्रधानमंत्री ने खेल जगत में देश की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया तथा त्योहारों और सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शप्रकाश बैंस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, वेद गंजीर (किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष), महेंद्र साहू (ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष), दीपक साहू (महामंत्री बेलर मंडल), उमेश साहू (कोषाध्यक्ष बेलर मंडल), श्छोटू सेन (जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), लिलेश प्रजापति (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा), मानी राम (वरिष्ठ कार्यकर्ता), उमेद दिवान, बिटेस गंजीर, गोपी कश्यप, अष्करण नेताम, मोहन नेताम, साबिर खान सहित अन्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Live Cricket Info









