Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG..धमतरी : फरसियां में आयुष्मान आरोग्य शिविर का भव्य और सफल अयोजन,276 लोगों की जांच, टीबी मुक्त अभियान के लिए हैंडहेल्ड एक्स-रे सेवा शुरू…!!

धमतरी/ फरसियां,13 जून 2026। धमतरी जिले के सिहावा..नगरी वनांचल क्षेत्र के ग्राम फरसियां में आज आयुष्मान आरोग्य शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया,शिविर का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंचाना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आराधना पटनायक,अतिरिक्त सचिव एवं मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार,उपस्थित रहीं, वहीं विशेष अतिथि के रूप में अरुण सार्वा,अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी,अध्यक्षता संजीव झा, स्वास्थ्य संचालक एवं मिशन संचालक द्वारा की गई।

शिविर में कुल 276 लोगों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट तथा निक्षय मित्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण आहार किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हैंडहेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया गया,इस अभिनव पहल के माध्यम से फील्ड स्तर पर चेस्ट एक्स-रे कर संवेदनशील एवं जोखिम वाले समूहों में टीबी की शीघ्र पहचान एवं जांच सुनिश्चित की जाएगी।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों के मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। इनमें डॉ. ए.के. नेताम स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ. खेमराज देवांगन एम.डी. मेडिसिन, डॉ. जे.पी. दीवान शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. वासनी फेफड़ा रोग विशेषज्ञ, और डॉ. दीपिका साहू दंत रोग विशेषज्ञ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

डॉ. यू.एल. कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा टीबी से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना है। वहीं डॉ. डी.एन. सोम, खंड चिकित्सा अधिकारी नगरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सामान्य रोगों की जांच एवं उपचार के साथ-साथ आयुष विभाग की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई है।

*हितेंद्र कुमार साहू, बीपीएम ने शिविर की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि…*

कुल 276 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

183 लोगों की प्रयोगशाला जांच (Lab Test) की गई।

45 लोगों की नेत्र जांच की गई तथा 10 हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

70 लोगों ने आयुष विभाग की सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

143 लोगों का चेस्ट एक्स-रे किया गया, जिनमें 23 व्यक्ति टीबी के संदेहास्पद पाए गए।

20 लोगों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया।

53 महिला रोग (Gynecology) एवं 37 शिशु रोग (Pediatrics) ओपीडी दर्ज की गईं।

कार्यक्रम में एसडीएम, नगरी, डॉ. प्रदीप टंडन एसपीएम, डॉ. मेश्राम,राज्य टीबी अधिकारी, डॉ. प्रिया कंवर डीपीएम, रोहित बोर्झा सीईओ, जनपद पंचायत नगरी,सोमेंद्र साहू महिला एवं बाल विकास अधिकारी नगरी, तथा ग्राम फरसियां के सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत फरसियां, राजस्व विभाग, हाई स्कूल फरसियां एवं पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल संचालन कैलाश सोन द्वारा किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने इस आयोजन को ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने तथा जनमानस को विभिन्न स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.