Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

कसडोल आत्मानंद स्कूल नकल कांड: 45 डिग्री गर्मी में ABVP का उग्र प्रदर्शन, BEO के आश्वासन पर सौंपा ज्ञापन

कसडोल, बस्तर एक्सप्रेस। कसडोल स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हुए कथित नकल कांड के विरोध में शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। 10वीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा परीक्षा हॉल में शिक्षकों के संरक्षण में खुलेआम नकल किए जाने और उसका वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

भीषण गर्मी और लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच एबीवीपी कार्यकर्ता करीब दो घंटे तक सड़क पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था की शुचिता भंग करने वाले दोषी शिक्षकों और केंद्र प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

 

आंदोलन की बढ़ती उग्रता को देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने हस्तक्षेप किया। BEO ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन शांत हुआ और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के नाम ज्ञापन BEO को सौंपा गया।

 

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एबीवीपी के जिला संयोजक मलय साहू ने कहा कि आत्मानंद जैसे प्रतिष्ठित विद्यालय में शिक्षकों के संरक्षण में नकल होना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एबीवीपी जिला स्तरीय उग्र आंदोलन करेगी।

 

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मलय साहू, एस.के. चिलक, प्रभात तिलक, गौतम साहू, मयंक साहू, अमित केसरी, नंदन निर्मलकर, प्रमोद साहू, अनुज, आकाश, जयंत, उज्जवल दीवान, निखिल साहू, नवीन साहू, सुधांशु साहू, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.