Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — भरोसे का किया कत्ल, परिचित महिला ने उड़ाए डेढ़ लाख के जेवर,पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर/नरहरपुर, 7 जून 2026:— कांकेर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अपने परिचित के घर से सोना-चांदी के जेवर चोरी किए थे। पुलिस ने चोरी गए सभी जेवर बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 63 हजार 350 रुपये बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरेठिनबाहरा निवासी दिवस कुंजाम ने थाना नरहरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। घर में कोई नहीं था। अगले दिन सुबह उसकी पत्नी ने आलमारी की जांच की तो पता चला कि किसी ने ड्रेसिंग टेबल में रखी चाबी निकालकर आलमारी और लॉकर खोल लिया तथा उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, झुमके, लॉकेट और चांदी की पायल चोरी कर ली।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घर आने-जाने वाले लोगों और परिचितों से पूछताछ की। इसी दौरान प्रार्थी की पत्नी की परिचित महिला चन्द्रकला मरकाम पर संदेह हुआ।

पुलिस पूछताछ में चन्द्रकला मरकाम ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर उसने चाबी से आलमारी और लॉकर खोला और जेवर चोरी कर अपने घर में छिपा दिए थे।

आरोपी महिला के कब्जे से दो सोने के झुमके, एक मंगलसूत्र, दो सोने के दाने, दो सोने के लॉकेट और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई। बरामद जेवरों की कुल कीमत 1.63 लाख रुपये से अधिक है।

पुलिस ने आरोपी चन्द्रकला मरकाम, निवासी उरैया, थाना नरहरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.