CG…धमतरी : गोंडवाना समाज जिला कार्यकारिणी का विस्तार, श्रवण मरकाम जिलाध्यक्ष एवं डोमार सिंह ध्रुव प्रवक्ता नियुक्त.!!


नगरी,07 जून 2026। गोंडवाना समाज सेवा समिति जिला धमतरी की महत्वपूर्ण बैठक केकती सेंटर, दुगली में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गई,बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व विधायक श्री श्रवण मरकाम को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संरक्षक मंडल में विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, पूर्व अध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, मयाराम नागवंशी एवं बिन्दा नेताम को दायित्व सौंपा गया।
तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति में श्री टिकेश्वर ध्रुव (नगरी), श्री रामजी नेताम (मगरलोड) एवं श्री कृष्णा मरकाम (धमतरी) को जिम्मेदारी प्रदान की गई। जिला कार्यकारिणी में साधुराम नेताम, मनोज साक्षी एवं ईश्वर मंडावी को जिला उपाध्यक्ष, भाव सिंह कोर्राम को सचिव, रूपराय नेताम को सहसचिव, आर.डी. नेताम को कोषाध्यक्ष तथा डोमार सिंह ध्रुव को प्रवक्ता नियुक्त किया गया,बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं सलाहकार मंडल के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री श्रवण मरकाम ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, समाज में जागरूकता तथा युवा पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाएंगे। उन्होंने समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया,बैठक के अंत में समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की गई।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, रामप्रसाद मरकाम, मयाराम नागवंशी, परदेशीराम कोमरे, बुधराम साक्षी, उपाध्यक्ष भगवान सिंह नेताम, जितेंद्र कुंजाम, शोभीराम नेताम, जवाहर मरकाम, डोमार सिंह ध्रुव, हरक मंडावी, सुखराम मरकाम, नारायण मरकाम, सचिव शत्रुघन साक्षी, सहसचिव सुरेंद्र नेताम, श्याम सुंदर नेताम, संतोष नेताम, राजू कावड़े, दलगंजन मरकाम, महिला प्रभाग अध्यक्ष सतरूपा तमोवंशी, फुलेश्वरी नेताम, रामकुंवर मंडावी, जलबती नागेश, सोमनाथ नेताम, प्रमोद कुंजाम, राजेश समरथ, सोनाराम नेताम, सेवाराम नेताम, जग्गू राम मरकाम, राधे नेताम, बीजूराम मरकाम, जगदेव मरकाम सहित जिले की विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Live Cricket Info







