CG:- चारामा में सेंट अल्फोंसा स्कूल का वार्षिक उत्सव, बना नगर का पहला CBSE स्कूल

चारामा:- सेंट अल्फोंसा इंग्लिश मीडियम स्कूल चारामा में 17 फरवरी मंगलवार को शाम 5:15 बजे विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव “ऑरोरा 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम थी — “जहां सपने उड़ान भरते हैं और प्रतिभाएं चमकती हैं”। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी अलग-अलग प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मनोज मंडावी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार जोसेफ कोल्लमपराम्पिल (सीएमआई) ने की। विशेष अतिथियों में नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज, रातेसरा की सरपंच कलिता गोटी, पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र गोटी, निर्मल प्रांत जगदलपुर के प्रांतीय प्रमुख रेव. फादर संतोष कोथेरिल (सीएमआई) तथा कैथोलिक धर्मप्रांत जगदलपुर के शिक्षा सचिव रेव. फादर मनीष एंटोनी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने प्रत्येक प्रस्तुति के लिए 1000 रुपये देने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग की स्वीकृति देने की बात कही और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य फादर वर्गीस कुरियाकोस के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य, गीत-संगीत, नाटक और कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई। सेंट अल्फोंसा इंग्लिश मीडियम स्कूल चारामा अब नगर का पहला CBSE स्कूल बन गया है। विद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता प्राप्त हुई है, जिसका पंजीयन क्रमांक 3330551 है।
नगर और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से CBSE पाठ्यक्रम की मांग थी। पहले पालकों को अपने बच्चों को बाहर भेजना पड़ता था या स्थानीय स्कूलों में राज्य पाठ्यक्रम से पढ़ाना पड़ता था। अब चारामा में ही CBSE की पढ़ाई उपलब्ध होने से लोगों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया।
चारामा में सेंट अल्फोंसा स्कूल का वार्षिक उत्सव, बना नगर का पहला CBSE स्कूल
चारामा। सेंट अल्फोंसा इंग्लिश मीडियम स्कूल चारामा में 17 फरवरी मंगलवार को शाम 5:15 बजे विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव “ऑरोरा 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम थी — “जहां सपने उड़ान भरते हैं और प्रतिभाएं चमकती हैं”। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी अलग-अलग प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मनोज मंडावी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार जोसेफ कोल्लमपराम्पिल (सीएमआई) ने की। विशेष अतिथियों में नगर पंचायत चारामा के अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज, रातेसरा की सरपंच कलिता गोटी, पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र गोटी, निर्मल प्रांत जगदलपुर के प्रांतीय प्रमुख रेव. फादर संतोष कोथेरिल (सीएमआई) तथा कैथोलिक धर्मप्रांत जगदलपुर के शिक्षा सचिव रेव. फादर मनीष एंटोनी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने प्रत्येक प्रस्तुति के लिए 1000 रुपये देने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग की स्वीकृति देने की बात कही और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य फादर वर्गीस कुरियाकोस के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य, गीत-संगीत, नाटक और कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई। सेंट अल्फोंसा इंग्लिश मीडियम स्कूल चारामा अब नगर का पहला CBSE स्कूल बन गया है। विद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता प्राप्त हुई है, जिसका पंजीयन क्रमांक 3330551 है।
नगर और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से CBSE पाठ्यक्रम की मांग थी। पहले पालकों को अपने बच्चों को बाहर भेजना पड़ता था या स्थानीय स्कूलों में राज्य पाठ्यक्रम से पढ़ाना पड़ता था। अब चारामा में ही CBSE की पढ़ाई उपलब्ध होने से लोगों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया।
Live Cricket Info