CG — दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी,जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद


बस्तर/दंतेवाड़ा 3 मई 2026:— दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत तोडमा जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के डंप समान को ढूंढ निकाला है,CRPF की 195वीं बटालियन और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर शुरू किए गए इस अभियान में जवानों ने जंगल के अंदर छिपाकर रखे गए नक्सलियों के एक बड़े विस्फोटक डंप को खोज निकाला। तलाशी के दौरान करीब 75 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, बड़ी मात्रा में कारतूस, जिलेटिन स्टिक और अन्य घातक विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। यह सामग्री किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार की गई थी।
सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को वायरलेस सेट, DMR,डिजिटल मोबाइल रेडियो
, एक भरमार राइफल और नक्सली साहित्य भी मिला, जिससे यह साफ होता है कि नक्सली इस इलाके में सक्रिय थे और अपनी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
सुरक्षा बलों की सतर्कता और समय पर की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़े हमले को टाल दिया गया है। ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित अपने बेस कैंप लौट आए, जो राहत की बात है।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि आसपास छिपे अन्य संदिग्ध ठिकानों को भी नष्ट किया जा सके। पुलिस ने बरामद सभी सामग्री को जब्त कर लिया है और इस संबंध में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।
Live Cricket Info







