Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) तृतीय संस्करण के प्रचार–प्रसार हेतु विशेष गतिविधियों का आयोजन

कांकेर :— छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के तृतीय संस्करण का आयोजन आगामी 03 जून से 21 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर प्रदेशभर में खेल प्रेमियों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

इसी क्रम में जिला क्रिकेट संघ कांकेर द्वारा सी.सी.पी.एल. के प्रचार–प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु विशेष प्रचार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थलों पर पोस्टर प्रचार, जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमियों तक प्रतियोगिता की जानकारी पहुंच सके।

 

प्रचार गतिविधियों का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा –

 

दिनांक : 30 मई 2026

स्थान : घड़ी चौक, कांकेर

समय : सुबह 07:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक

 

दिनांक : 30 मई 2026

स्थान : मरीन ड्राइव एवं शहर क्षेत्र

समय : शाम 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक जिला क्रिकेट संघ कांकेर ने जिले के समस्त क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में सहभागिता निभाते हुए छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग को सफल बनाने में अपना योगदान दें। सी.सी.पी.एल. का उद्देश्य प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में प्रदेश की 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद प्राप्त होगा |

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.