CG — चमत्कार के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ढोंगी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,


जांजगीर चांपा 22 अप्रैल 2026:— जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने ‘चमत्कार’ के नाम पर धोखाधड़ी और अनाचार करने वाले एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा (60 वर्ष), जो मूल रूप से नाशिक (महाराष्ट्र) का रहने वाला है, को हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक महिला को शरीर के दर्द ठीक करने का झांसा दिया और उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसे ब्लैकमेल भी किया।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ BNS की धारा 64(2)(एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Live Cricket Info







