Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— गर्भवती महिला की अस्मिता से खिलवाड़, आधी रात घर में घुसा दरिंदा… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

कांकेर, 25 जून 2026:— कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक गर्भवती महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि शीतलपुर निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र मेरिया ने रात के अंधेरे में उसके घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि आरोपी को यह जानकारी थी कि महिला गर्भवती है, इसके बावजूद उसने उसकी मजबूरी और असहायता का फायदा उठाते हुए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को शीतलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गर्भवती महिला के साथ हुई इस अमानवीय घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.