Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर पुलिस की बड़ी डिजिटल पहल,,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ‘ई-मालखाना’ का शुभारंभ, QR कोड से होगी जब्त सामान की पूरी निगरानी,,

कांकेर 11 जुलाई 2026:— छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को थाना सिटी कोतवाली कांकेर में कांकेर पुलिस द्वारा विकसित ‘ई-मालखाना’ प्रणाली का शुभारंभ किया। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से पुलिस थानों में जब्त किए गए वाहनों, मोबाइल फोन, नकदी, हथियार, आभूषण, एनडीपीएस प्रकरणों से संबंधित सामग्री सहित सभी केस प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड अब ऑनलाइन और सुरक्षित तरीके से रखा जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के नेतृत्व में तैयार की गई यह प्रणाली मालखाना प्रबंधन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगी। प्रत्येक जब्त वस्तु को एक यूनिक QR कोड दिया जाएगा। QR कोड स्कैन करते ही संबंधित केस, वस्तु का विवरण, फोटो और उसके रखे जाने की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी। इससे रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद भोजराज नाग ने की। इस अवसर पर विधायक आशाराम नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी तथा नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कांकेर पुलिस को मिली एक नई बस और तीन नई स्कॉर्पियो वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही ई-मालखाना प्रणाली के सफल संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि ई-मालखाना आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे जब्त संपत्तियों का वैज्ञानिक और डिजिटल प्रबंधन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस व्यवस्था को जिले के सभी थानों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल, योगेश कुमार साहू, दिनेश कुमार सिन्हा सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.