शाला प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत, नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ


कोयलीबेड़ा 24 जून 2026:— विकासखंड कोयलीबेड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा (संकुल चारगांव) में शाला प्रवेशोत्सव एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान बच्चों को पाठ्यपुस्तक, गणवेश और मिठाइयों का वितरण किया गया तथा नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, पालकों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, पालकगण एवं शाला स्टाफ मौजूद रहे। साथ ही अतिथियों और बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की जानकारी प्रधानाध्यापक इंदेश कुमार मंडावी ने दी।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







