हाराडुला महानदी एनीकट गेट बंद होने से गांवों में पानी की किल्लत, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार


कांकेर 6 मई 2026:— कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में एनीकट गेट बंद होने की वजह से आसपास के कई गांवों में पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
आवेदन के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर दुधावा बांध से नदी में पानी छोड़ा जाता है, जिससे नीचे के गांवों में पानी की जरूरत पूरी होती है। लेकिन एनीकट गेट बंद होने के कारण यह पानी नीचे तक नहीं पहुंच पा रहा है।
इस वजह से एनीकट के नीचे बसे गांवो—सराधुनवागांव, करिहा, जैसाकर्रा, माहुद मचांदुर समेत कई ग्रामों में पानी की भारी कमी हो गई है। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि नदी पर निर्भर पशु-पक्षियों को भी पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो गर्मी के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द एनीकट गेट को खोला जाए या पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को राहत मिलती है या नहीं।
Live Cricket Info







