Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – धमतरी : वनांचल क्षेत्र में “सफेद सोना ” की उपज, सांकरा में मखाना खेती शुरू,स्व सहायता की महिलाओं को मिलेगा रोजगार, कृषि के क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा का एक और अनूठी पहल..!!*

धमतरी/सांकरा,28 मार्च 2026। धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत सांकरा के बांध में मखाना खेती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आज शुभारंभ किया गया,इस पहल के तहत स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मखाना के बीज डाले गए,जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण सार्वा ने कहा कि सांकरा में मखाना खेती से आसपास के स्व सहायता समूहों को स्थायी रोजगार मिलेगा और महिलाओं की आजीविका मजबूत होगी,उन्होंने बताया कि इस पहल से 17 स्व सहायता समूहों की लगभग 200 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ज्ञात हो कि मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्वयं के व्यय से तालाब निर्माण कराया गया तथा केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan को भी इस संबंध में अनुशंसा की गई थी,उनके धमतरी दौरे के दौरान मखाना से बनी पुष्पमाला पहनाकर इस पहल की जानकारी दी गई थी।

योजना के अनुसार सांकरा बांध में लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में मखाना खेती की जाएगी, जिसकी शुरुआत फिलहाल 25 से 30 एकड़ में की गई है,यह खेती क्षेत्र में पहली बार हो रही है, जिसे लेकर महिलाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं वन सभापति अजय ध्रुव, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, प्रेमलता नागवंशी, सरपंच नागेंद्र बोरझा, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष गिरवर भंडारी सहित भाजपा नगरी मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, जन्मजय साहू, सतीश साहू, जनक साहू एवं जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.