CG..तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जलकर हुआ खाक, कांकेर से नारायणपुर जाने के दौरान…



कांकेर,22 मई 2026।छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया,जब तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई,आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा।
बताया जा रहा है कि हादसे में लाखों रुपये मूल्य का तेंदूपत्ता सहित ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया,जानकारी के मुताबिक़ ट्रक सोनपुर समिति का तेंदूपत्ता लेकर कोयलीबेड़ा मार्ग से नारायणपुर की ओर जा रही थी।
उसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है,घटना की सूचना मिलते ही कोयलीबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, हालांकि तब तक ट्रक और उसमें भरा तेंदूपत्ता पूरी तरह जल चुका था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Live Cricket Info







