Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— सुदूर माड़ क्षेत्र में पहुंची कांकेर पुलिस, ग्रामीणों के बीच चलाया भरोसे का अभियान

कांकेर, 19 अप्रैल 2026:— जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सुदूर माड़ क्षेत्र के गांवों में एक विशेष सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम डोमांज, मुतनतोड़ा, उकाट, बड़ेकोट और गेड़ाबेड़ा जैसे दूरस्थ गांवों तक पहुंची।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद करना, उनकी समस्याएं सुनना और उनके बीच विश्वास का माहौल बनाना रहा। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझा और उन्हें जरूरी सामान जैसे साड़ी, धोती, चप्पल, गमछा, टी-शर्ट, कंबल और राशन सामग्री वितरित की।

पुलिस ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी। इसमें महतारी वंदन योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया। पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय का आश्वासन भी दिया गया।

इसके साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। ग्रामीणों को बेहतर इलाज, गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी और स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने की बात भी कही गई।

पुलिस ने क्षेत्र में शांति और विकास बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। साथ ही भटके हुए युवाओं और माओवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को मुख्यधारा में लौटने और सामान्य जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अभियान में कोयलीबेड़ा थाना, DRG परतापुर और पखांजूर की पुलिस टीम के अधिकारी और जवान शामिल रहे।

📞 कांकेर पुलिस ने अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.