Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG : सुशासन तिहार – 2026, गट्टासिल्ली में आयोजित 15 वें समाधान शिविर में मिले 377 आवेदन,346 का मौके पर ही निराकरण…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धमतरी, 22 मई 2026:—सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत नगरी विकासखंड के ग्राम गट्टासिल्ली में आज 15वें समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के भानेन्द्र ठाकुर, सभापति प्रेमसिंह सलाम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती प्रीति दुर्गम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रोहित बोर्झा, तहसीलदार नगरी चुम्मन लाल ध्रुव, तहसीलदार बेलरगांव अखिलेश देशलहरा, तहसीलदार कुकरेल सुश्री ख्याति कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समस्याओं के समाधान की स्थिति का भी जायजा लिया।

समाधान शिविर में गट्टासिल्ली सहित बगरूमनाला, करैहा, गेदरा, आमदी, चिंवरी (मा.), सरईटोला (मा.), गोविंदपुर, बटनहर्रा, झुंझराकसा एवं घोटगांव ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में कुल 377 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 370 मांग संबंधी एवं 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में से 346 का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर परीक्षण उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिविर के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट एवं निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से माताओं एवं बच्चों को पोषण किट प्रदान किए गए, वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित यह समाधान शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.