Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार,,भेजा जेल

कांकेर अंतागढ़ 14 फरवरी 2026:- थाना अंतागढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को कर्नाटक राज्य से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अपना मोबाइल बंद कर छिपा हुआ था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव धुमसीमुंडा निवासी 23 वर्षीय सौरभ नुरेटी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर फरार हो गया। इस पर थाना अंतागढ़ में अपराध कायम कर दर्ज किया। 

पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई और साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन कर्नाटक के शिरा गांव में मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर अंतागढ़ लाया गया। 14 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की अपील कांकेर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, छेड़छाड़ या हिंसा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 94791-55925 पर संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.