CG — यातायात नियमों की अनदेखी, सिग्नल पर नहीं रुक रहे वाहन,,जल्द होगी कारवाही

कांकेर 25 मार्च 2026:- कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से नगर के सबसे व्यस्त कोरर चौक पर सिग्नल लगाया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सिग्नल लगने के बावजूद वाहन चालक रेड लाइट पर भी नहीं रुक रहे हैं और खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
इससे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोगों में अब भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की कमी है। हालांकि यातायात विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन उसका असर सीमित ही नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि कोरर चौक पर पहले भी कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे देखते हुए यहां सिग्नल लगाया गया था ताकि हादसों पर लगाम लगाई जा सके। लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर और सख्ती बरतता है या फिर ऐसे ही नियमों की अनदेखी जारी रहती है।
इस पर यातायात प्रभारी दीपक साव ने कहा कि जल्द इस पर चलानी कारवाही किया जाएगा और लोगों से अपील भी किया है की यातायात नियमों का सही से पालन करे यह नियम आपकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है।
Live Cricket Info






