Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG.. जंगल में आग, ब्रेकिंग : तड़के जंगल में आग लगने से मचा हड़कंप, जिले के इस वन परिक्षेत्र का मामला, मौके पर वन अमला…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धमतरी,22 मई 2026।छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र अंतर्गत करैहा और सारंग पुरी के जंगल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते जंगल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कंपार्टमेंट नंबर 435 का है, जहां तड़के सुबह अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले जंगल से उठते धुएं को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। विभागीय कर्मचारी लगातार जंगल के अंदर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी और सूखी पत्तियों की वजह से आग तेजी से फैली, हालांकि विभाग हर पहलू से मामले की जांच कर रहा है। आग की वजह से जंगल में मौजूद पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि आग दूसरे हिस्सों तक न फैल सके। घटना आज तड़के सुबह की बताई जा रही है, जिसके बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.