Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — तालाब और जलाशय के जीर्णोद्धार का सांसद भोजराज नाग ने किया भूमिपूजन, क्षेत्र के 500 से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर 21 मई 2026:— कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम बड़ेगौरी और मरकाटोला में तालाब और जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन कांकेर सांसद भोजराज नाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बड़ेगौरी में हुई, जहां ग्रामीणों ने सांसद भोजराज नाग का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी और ग्राम देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। जल संसाधन विभाग ने भी सभी अतिथियों का स्वागत किया।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से तालाब और जलाशय की मरम्मत की मांग कर रहे थे। इस कार्य की स्वीकृति 16 जनवरी 2026 को मिली थी। परियोजना की कुल लागत करीब 3 करोड़ 29 लाख रुपये है। इसके तहत लगभग 2 किलोमीटर तक लाइनिंग कार्य भी किया जाएगा।

विभाग के अनुसार, जलाशय और तालाब का जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद क्षेत्र के खेतों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे 500 से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा होने की संभावना है। काम पूरा होने के बाद किसान डबल फसल ले सकेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी।

इस मौके पर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलाशय का जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद क्षेत्र के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सांसद ने किसानों को “धरती का भगवान” बताते हुए कहा कि अन्नदाता कठिन मेहनत कर लोगों तक अन्न पहुंचाते हैं। इसलिए किसानों की सुविधा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव की कई समस्याएं भी सांसद के सामने रखीं। सांसद ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.