Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — 350 CCTV फुटेज से खुला मंदिर चोरी का बड़ा राज, कई जिलों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

कांकेर, 14 जुलाई 2026:— कांकेर पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांकेर, धमतरी और बस्तर जिले के कई मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई और चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामला 8 जुलाई की रात का है, जब कांकेर के श्री बड़ी शीतला माता मंदिर में ताला तोड़कर चांदी के मुकुट, छत्र, पायल, सोने की नथ, मंगलसूत्र और दानपेटी से करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2.47 लाख रुपये बताई गई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर और रायपुर के लगभग 350 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने हरेन्द्र गुप्ता 20 वर्ष, निवासी कोंडागांव को जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले मंदिरों की रेकी करता था। जहां सुरक्षा कम और रात में सुनसान रहता था, वहां ताला तोड़कर दानपेटी की नकदी और देवी-देवताओं के चांदी के आभूषण चोरी करता था। उसने कांकेर, धमतरी और जगदलपुर के कई मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया है।

आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी के पैसों से वह घूमने, खाने-पीने और जुआ खेलने में खर्च करता था। चोरी के चांदी के आभूषण रायपुर में बेचने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। बाद में आभूषण छिपाकर जगदलपुर चला गया, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से चांदी के मुकुट, छत्र, पायल, करधन, बिछिया, मंगलसूत्र, अन्य धार्मिक आभूषण, नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

कांकेर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीक और लगातार निगरानी की मदद से इस अंतरजिला मंदिर चोरी की पूरी श्रृंखला का पर्दाफाश किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.