Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

खबर का असर: गुरुकृपा ढाबा में अवैध शराब परोसने पर पुलिस का बड़ा एक्शन, संचालक पर कड़ी कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस, संचालक पर केस दर्ज

कांकेर/चारामा 6 मई 2026:- चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 स्थित गुरुकृपा ढाबा को लेकर चल रही खबर का अब सीधा असर देखने को मिला है। ढाबे में खुलेआम शराब पिलाने का वीडियो सामने आने और मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने चंद घंटों में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताते चले कि बस्तर एक्सप्रेस में खबर प्रकशित होते ही चारामा पुलिस ने ढाबे पर दबिश दी। जांच के दौरान यह पाया गया कि ढाबे में ग्राहकों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा दी जा रही थी, जो पूरी तरह अवैध है।

पुलिस ने मौके पर स्थिति की पुष्टि करने के बाद ढाबा संचालक रोहित सिंह निवासी बिरगांव रायपुर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने और कानून का उल्लंघन करने का आरोप है।

यह वही ढाबा है, जहां कुछ दिन पहले देर रात ग्राहकों को खुलेआम शराब पीते हुए देखा गया था। वीडियो में साफ दिख रहा था कि बिना किसी डर के लोग बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे और ढाबा संचालक उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक ढाबे में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब जाकर कार्रवाई की गई है।

खास बात यह है कि यह पूरा मामला चारामा थाना से कुछ ही दूरी पर हो रहा था, इसके बावजूद पहले कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया था।

अब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अन्य ढाबा संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। अवैध रूप से शराब परोसने वाले कई लोग अब सतर्क हो गए हैं।

इस कार्रवाई से साफ है कि मीडिया में मामला उठने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और अब अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। अब देखना होगा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहती है या नहीं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.