Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — भगवान को मन में बसाना है तो हृदय पवित्र होना चाहिए, तभी भगवान मिलेंगे — आचार्य विकास दत्त दुबे

कांकेर/चारामा, 12 फरवरी 2026 :- जिले के चारामा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मचान्दुर में 9 फरवरी से 15 फरवरी तक सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना हुआ है और कथा श्रवण के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा का वाचन प्रसिद्ध आचार्य विकास दत्त दुबे के श्रीमुख से किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कथा का शुभारंभ 9 फरवरी, सोमवार को हुआ। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक वेदी पूजन किया गया, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन कथा वाचन हो रहा है। पहले दिन कलश यात्रा पूरे ग्राम में निकाली गई तथा विधि-विधान से देव स्थापना एवं शिवपुराण की महिमा का वर्णन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कथा के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग पावन प्रसंगों का श्रवण कराया जा रहा है। इसमें शिवलिंग की कथा, सती प्रसंग, पार्वती जन्म, शिव विवाह, ताड़कासुर वध, गणेश जन्म, कार्तिकेय जन्म सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक प्रसंग शामिल हैं। अंतिम दिन विशेष पूजन, हवन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

कथा में आज आचार्य विकास दत्त दुबे ने ताड़कासुर वध, गणेश जन्म और कार्तिकेय जन्म के प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि भगवान को मन में बसाना है तो हृदय पवित्र होना चाहिए। तभी भगवान की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा कि केवल मंदिर जाने या हवन कराने से भगवान नहीं मिलते, जब तक मन पवित्र न हो।

कथा आयोजनकर्ता टीकम तारम ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करना और भगवान शिव की कृपा से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करना है। पूरे सप्ताह भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों से ग्राम मचान्दुर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.