Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — बाहरी हार्वेस्टर को लेकर किसानों और हार्वेस्टर संघ में विवाद, बारिश से खराब हो रही फसल के बीच बढ़ी किसानों की चिंता,

कांकेर 7 मई 2026:— कांकेर जिले में इन दिनों धान और गर्मी फसल की कटाई का समय चल रहा है। इसी बीच पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। कई जगहों पर खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल खराब होने लगी है। किसान जल्द से जल्द कटाई करवाना चाहते हैं, लेकिन अब हार्वेस्टर को लेकर नया विवाद सामने आ गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, कांकेर जिला हार्वेस्टर संघ ने बैठक कर बाहरी जिलों और दूसरे राज्यों से आने वाले हार्वेस्टरों के जिले में काम करने पर रोक लगाने का फैसला लिया है। संघ का कहना है कि बाहरी हार्वेस्टर आने से स्थानीय हार्वेस्टर संचालकों को भारी नुकसान हो रहा है और उनका काम प्रभावित हो रहा है।

वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के किसानों ने इस फैसले का विरोध किया है। किसानों का कहना है कि बाहरी हार्वेस्टर कम कीमत में फसल कटाई कर देते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलती है। किसानों का कहना है कि स्थानीय हार्वेस्टर संचालक ज्यादा रकम लेते हैं, जिसके कारण छोटे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि चारामा क्षेत्र में बाहर से आए दो हार्वेस्टरों को जिला हार्वेस्टर संघ के लोगों ने रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख चारामा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की।

विवाद बढ़ने के बाद किसान, हार्वेस्टर संचालक और संघ के लोग चारामा थाना पहुंचे, जहां थाना प्रभारी द्वारा बातचीत के जरिए मामला शांत कराने का प्रयास किया गया। हालांकि बढ़ते तनाव और विवाद को देखते हुए बाहर से आए हार्वेस्टर संचालकों ने फिलहाल अपने हार्वेस्टर वापस ले जाने का फैसला लिया। उनका कहना था कि विवाद की स्थिति में काम करना मुश्किल हो जाएगा।

इधर बारिश के कारण खेतों में फसल खराब होने लगी है, जिससे किसान जल्द कटाई करवाना चाहते हैं। ऐसे समय में हार्वेस्टर विवाद के चलते किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। अब किसानों को डर सता रहा है कि यदि समय पर कटाई नहीं हुई तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.