CG — नेशनल हाईवे 30 स्थित गुरुकृपा ढाबा में शराब पिलाने का वीडियो आया सामने, फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा अवैध कारोबार


कांकेर/चारामा, 29 अप्रैल 2026: कांकेर जिले में पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री और ढाबों में शराब पिलाने वाले संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कई ढाबों में अब भी ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है। यूं कहें कि ढाबों में ही अवैध रूप से शराब बेची और परोसी जा रही है।
इसी क्रम में एक वीडियो चारामा थाना से महज कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे 30 स्थित ग्राम कंडेल के पास स्थित गुरुकृपा ढाबा से सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि रात के समय ढाबे के अंदर ग्राहक बैठकर खुलेआम शराब पी रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानो उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, यह ढाबा देर रात तक संचालित होता है और यहां मुख्य रूप से शराब सेवन के लिए ही लोग पहुंचते हैं। शराब प्रेमियों को यहां आराम से बैठाकर शराब पिलाई जाती है, जिससे ढाबा संचालक को अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। अपने लाभ के लिए संचालक खुलेआम कानून को चुनौती देता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 30 पर संचालित कई अन्य ढाबों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन अब तक इस ढाबे तक पुलिस की कार्रवाई नहीं पहुंच पाई है। चारामा थाना से इतनी नजदीकी के बावजूद यहां रोजाना शराब पिलाई जा रही है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
अब सवाल उठता है कि आखिर इस ढाबे को किसका संरक्षण प्राप्त है? चर्चा है कि बड़े राजनीतिक दलों से जुड़े प्रभावशाली लोग यहां रात में शराब का आनंद लेने आते हैं। क्या इन्हीं रसूखदारों के कारण इस ढाबे पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है?
इस संबंध में जब कांकेर एस डी ओ पी मोहसिन खान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर जल्द कारवाही किया जाएगा।
अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशित होने और पुलिस अधिकारीय तक मामला पहुंचने के बाद इस ढाबे पर कितनी जल्दी कार्रवाई होती है।
Live Cricket Info







