Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG: वेस्ट बंगाल, असम और पुडुचेरी में “भाजपा की ऐतिहासिक विजय: “भाजपा नेत्री व पार्षद चेलेश्वरी लखन लाल साहू ने कहा — जनविश्वास की लहर में भाजपा की प्रचंड जीत,देशभर में उत्सव का माहौल”…!!

धमतरी/नगरी,4 मई 2026।पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने देशभर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। इसी क्रम में प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता उल्लासपूर्वक जीत का जश्न मना रहे हैं। जगह-जगह एक-दूसरे को बधाई दी जा रही है, मिठाइयाँ बांटी जा रही हैं और इस विजय को जन-जन की जीत के रूप में मनाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल नगरी की अध्यक्ष एवं नगर पंचायत नगरी, वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद चेलेश्वरी साहू ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास, विकास की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में मिली सफलता इस बात का प्रमाण है कि जनता अब सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मार्ग को ही चुन रही है।

चेलेश्वरी साहू ने आगे कहा कि भाजपा की नीतियाँ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली हैं, और यही कारण है कि पार्टी को लगातार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना ने इस विजय को संभव बनाया है।

उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा इसी प्रकार देश के हर कोने में विकास और सुशासन का परचम लहराती रहेगी, और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.