Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कोयलीबेड़ा प्रवास पर ठाकुर राम कश्यप ने ली आवश्यक बैठक, संगठन विस्तार और युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर/कोयलीबेड़ा 26 जून 2026:—  जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के जनपद उपाध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रभारी ठाकुर राम कश्यप ने अपने कोयलीबेड़ा प्रवास के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक ली। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी युवा कांग्रेस चुनाव की तैयारियों तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए *ठाकुर राम कश्यप* ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस चुनाव संगठन को नई ऊर्जा देगा और युवाओं को नेतृत्व का बेहतर अवसर मिलेगा।

बैठक में क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, आदिवासी समाज और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि जनता आज कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी और यदि जनहित के मुद्दों की लगातार अनदेखी हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए निरंतर संघर्ष करना है। पार्टी का हर कार्यकर्ता आम लोगों से संवाद बढ़ाए और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाए।

बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री विजय ठाकुर, सरपंच संघ चारामा के उपाध्यक्ष गावड़े, सर्व आदिवासी समाज चारामा के अध्यक्ष गौतम कुंजाम, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रत्तीराम दुग्गा, महासचिव सरवन यादव, महामंत्री विनोद उसेंडी, मंडल अध्यक्ष प्रेम उन्द्रे, सेक्टर अध्यक्ष सरवन नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेसिंह बघेल, संदीप आचला, किनेश कौशल, निखिल पटेल, आलोक नाग, गुड्डा पटेल, हेमंत बघेल, भेसनारायण, दशरथ नवगो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.