CG : ब्रेकिंग.. लक्जरी कार से कर थे गांजा की तस्करी,तभी पहुंच गई पुलिस,53 किलो गांजा बरामद,कुछ दिनों के अन्दर में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई…।।


धमतरी, 4 मई 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिहावा थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके कब्जे से लगभग 53 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरा स्थित वन विभाग के हाईटेक जांच नाका के पास का है। पुलिस को मुखबिर के जरिए गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान मैनपुर की ओर से आ रही एक डस्टर कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई,तलाशी के दौरान कार के भीतर छिपाकर रखा गया करीब 53 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही वाहन में सवार तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सिहावा क्षेत्र में हाल के दिनों में गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त कर बड़ी कार्रवाई की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस की सक्रियता से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
Live Cricket Info







