CG — विजय ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष बने, समर्थकों ने दी बधाई


कांकेर 30 जुलाई 2026:— अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अंतर्गत ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार कांकेर जिले के चारामा से विजय ठाकुर को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष (State Vice Chairperson) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से की गई।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा विजय ठाकुर को लगातार बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने विजय ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने एक मेहनती और जमीनी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय ठाकुर अपने अनुभव और कार्यशैली से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा आदिवासी समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का काम करेंगे।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव ने भी विजय ठाकुर का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजय ठाकुर लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण सराहनीय है।
अपनी नियुक्ति पर विजय ठाकुर ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे कांग्रेस नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे तथा आदिवासी समाज के हितों और कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करेंगे।
बताते चलें कि विजय ठाकुर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे लगातार कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ वे अपने समाज में भी काफी सक्रिय रहते हैं और समय-समय पर विभिन्न सामाजिक, जनजागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। यही कारण है कि उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है तथा इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक निर्णय माना जा रहा है।
Live Cricket Info







