Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – धमतरी : ठेनही में 12 लाख की लागत से होगा टीना शेड का निर्माण, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने किया भूमिपूजन,वनांचल क्षेत्रवासियों में खुशी…

धमतरी,10 जनवरी 2025। जिले के वनांचल क्षेत्रवासियों को शेड निर्माण की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी है,बताते है कि नगरी इलाके के दूरस्थ गांव ठेंनही में टीना शेड की आवश्यकता थी, जिसके लिए ग्रामीण काफी दिनों से मांग कर रहे थे, जहां ग्रामीणों की मांग की गंभीरता को समझते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के प्रयास से आखिरकार ग्रामीणों की मांग पूरी हुई जिससे लोग उत्साहित है।

बताया गया कि मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों की कड़ी में ग्राम पंचायत ठेंनही में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज भवन के लिए टीन शेड निर्माण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में इस कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में चारों ओर विकास की धारा बह रही है,हमारे मुखिया और हम सब क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है,साथ ही हर एक व्यक्ति तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे ये भी हमारी प्रथमिकता है, जिससे लोग योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि क्षेत्र के आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा लंबे समय से सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु शेड निर्माण के लिए मांग की जा रही थी, लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण ने टीना शेड निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिसके बनने से समाज के लोगों को होने वाले विभिन्न समाजिक और अन्य आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित स्थान सुनिश्चित होगा।

इस दौरान सिरधन सोम जनपद सदस्य, ज्योति सोम सरपंच ग्राम पंचायत ठेंनही,रूपेन्द्र नाग, पंचू शोरी, रूपेश शोरी, अश्वनी, डी. के. यादव, प्रमिला सोरी सहित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के समस्त पदाधिकारी सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.