धमतरी : भाजपा मंडल नगरी मनाएगी “मोदी के 12 साल बेमिसाल” अभियान, बूथ स्तर तक पहुंचेगा कार्यक्रम, सिरसिदा में हुई बैठक…!!


धमतरी/नगरी,6 जून 2026।भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी की मासिक बैठक ग्राम सिरसीदा स्थित कर्मा भवन में संपन्न हुई, इस दौरान बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों तथा आगामी अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु “मोदी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक संपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियों का गठन भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व एवं कार्यक्रम को कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने नगरी मंडल की सराहना करते हुए कहा कि मंडल के कार्यकर्ता जिला एवं संगठन स्तर से प्राप्त प्रत्येक कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन करते हैं।
मंडल प्रभारी मोहन नाहटा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं “मोदी के 12 साल बेमिसाल” अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियों से अवगत कराया तथा सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक संचालित करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान पूर्व मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे को मंडल में उनके उल्लेखनीय योगदान, सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए भाजपा का गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नव नियुक्त मंडल प्रभारी मोहन नाहटा एवं सह प्रभारी महेंद्र नेताम का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
भाजपा मंडल नगरी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में रहेमौजूद…इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे, मंडल प्रभारी मोहन नाहटा, सह प्रभारी महेंद्र नेताम, मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, राजेश नाथ गोसाई, नागेंद्र शुक्ला, अजय नाहटा, कमल डागा, प्रतिमा देवांगन, मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू, सरपंच नर्सिंग मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र बल्लू सेन, दीनदयाल सेन, नीलम साहू, अंबिका ध्रुव, अंचला यदु, प्रीति यदु, सुलोचना सिन्हा, रामेश्वरी साहू, रामगोपाल साहू, अश्वनी निषाद, संजय सारथी, दीपेश निषाद, विनीता कोठारी, शंकर देव सहित भाजपा मंडल नगरी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Live Cricket Info







