CG… थाना दुगली, सिहावा, कुरुद और अर्जुनी के प्रभारियों को मिला सम्मान,सीएसपी धमतरी और SDOP कुरूद सहित ASI रामकृष्ण साहू भी हुए सम्मानित,SP ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान….

धमतरी,9 फरवरी 2025। किसी भी अधिकारी,कर्मचारी के लिए अपने उच्च अधिकारियों से सम्मान पाना बेहद गर्व की बात होती है,इससे कर्मचारियों की ना सिर्फ मनोबल बढ़ता है बल्कि उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है,इस कड़ी धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले भर के कई थाना प्रभारियों का सम्मान किया है, जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष 2025 के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, मर्ग प्रकरणों के तत्काल निराकरण और यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना के थाना प्रभारियों,साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुभाग के अनु.अधिकारी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि जिले के समस्त थानों को अपराध प्रकरणों की संख्या के आधार पर ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया,प्रत्येक श्रेणी में सर्वाधिक अपराध प्रकरणों का प्रभावी एवं त्वरित निकाल करने वाले थानों के थाना प्रभारी को एसपी.धमतरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
सर्वाधिक अपराध प्रकरणों के निकाल हेतु सम्मानित थाना…
थाना अर्जुनी,कुरूद,सिहावा और दुगली के थाना प्रभारियों को
वर्ष 2025 में अपराधों का निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपराध प्रकरणों के सर्वाधिक निकाल हेतु सम्मानित अनुभाग…
● उप पुलिस अधीक्षक, एजेपीयू धमतरी अनुभाग
● एसडीओपी कुरूद
धमतरी अनुभाग एवं कुरूद अनुभाग में अपराधों का निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर दोनों अनुभागीय अधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
● *मर्ग प्रकरणों के सर्वाधिक निकाल हेतु सम्मान…*
जिले के समस्त थानों को मर्ग प्रकरणों की संख्या के आधार पर ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया।
उक्त वर्गीकरण के अंतर्गत मर्ग प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले- थाना कुरूद,थाना अर्जुनी,थाना सिहावा, थाना दुगली* के थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
● *मर्ग प्रकरणों का निकाल करने वाले अनुभाग का सम्मान..*
वैसे ही मर्ग प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुभाग में –
● नगर पुलिस अधीक्षक
धमतरी-
को धमतरी अनुभाग में
मर्ग प्रकरणों का निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर सम्मानित किया गया।
● एसडीओपी कुरूद -को
कुरूद अनुभाग में मर्ग का निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर सम्मानित किया गया।
● *यातायात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यवाही हेतु सम्मान…*
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025 में यातायात पुलिस की सख्त एवं सतत कार्यवाही के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 20.05% की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है,वहीं सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 8.67% तथा घायलों की संख्या में 31.26% की महत्वपूर्ण कमी आई है।
इन उपलब्धियों के पीछे यातायात नियमों के कड़ाई से पालन, नियमित चेकिंग अभियान एवं प्रभावी प्रवर्तन की अहम भूमिका रही है,इसी क्रम में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2025 में सर्वाधिक 3304 चालानी कार्यवाही करने पर सहा. उप निरी. रामकृष्ण साहू को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Live Cricket Info









