Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

परसोदा में शिक्षक डी.एल. सेन को दी गई भावभीनी विदाई, गाजे-बाजे के साथ हुआ सम्मान

कांकेर/चारामा, 30 अप्रैल 2026: कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसोदा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसोदा एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक डी.एल. सेन के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात ग्रामीणों द्वारा सेन सर को गाजे-बाजे के साथ उनके निवास से समारोह स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया।

उधबोधन के दौरान विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने सेन सर के सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता एवं समर्पित शिक्षकीय जीवन की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वे केवल एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनके अनुभव और मार्गदर्शन की आवश्यकता हमेशा बनी रहेगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सेन सर ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा को समर्पित किया है। उनके विचार सदैव समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन अपने कर्तव्यों और समाज सेवा से नहीं।

अपने संबोधन में सेन सर ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय शिक्षा के क्षेत्र में बिताया। उन्होंने कहा कि उनके विदाई अवसर पर गांव के लोग, सहकर्मी और अधिकारी जिस तरह से उनके साथ खड़े हैं, यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी से अपील की कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है, तभी समाज को सही दिशा दी जा सकती है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सेन सर को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

इस दौरान बी ई ओ चारामा के आर साहू,सरपंच दशरथ केमरों, हाई स्कूल प्राचार्य ए आर डहरे, संकुल समन्वयक कमलेश गावड़े, स्कूल के स्टाफ, डीपी नेताम प्रधान अध्यापक, एके साहू, लोकेश्वर साहू, अंकिता जायसवाल, ललिता नागवंशी, केके गवर्ना, जितेन्द्र नरेटी, SMC अध्यक्ष हृदय राम यादव व सभी सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.