Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने BJP संगठन महामंत्री अजय जामवाल से की मुलाकात,PM जनमन आवास कालोनी मसान डबरा आने के लिए दिया आमंत्रण…

रायपुर/धमतरी,12 जनवरी 2026। धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से प्रदेश कार्यालय रायपुर में आत्मीय मुलाकात किए इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता हनी कश्यप और रवि भट्ट भी मौजूद रहे।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को सांकरा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मसान डबरा में निर्माण हो रहे प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत बनाए जा रहे देश की दूसरी ओर छत्तीसगढ़ राज्य की पहली आवास कालोनी में आने का सहृदय न्यौता दिया,इस दौरान श्री जामवाल ने सहर्ष आमंत्रण स्वीकार कर आने वहां पहुंचने का आश्वासन दिया है,इस दौरान श्री सार्वा ने क्षेत्र की विकास, जनकल्याकारी योजनाओं और विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजेपी संगठन महामंत्रीअजय जामवाल के सामने अपनी बातें रखी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि जिले के नगरी विकास खंड के सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में एक वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित ग्राम मसान डबरा में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए शासन,प्रशासन और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के विशेष योगदान से पीएम जनमन आवास कालोनी का निर्माण कराया जा रहा है,जो अपने अंतिम स्वरूप की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।

*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों चुका है सम्मान…*

बता दे कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धमतरी जिले को राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है,देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते दिनों नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में धमतरी जिले के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को यह पुरस्कार सौंपा,यह सम्मान जनकल्याणकारी योजनाओं के नवाचारपूर्ण पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए दिया गया है।

*प्रदेश के मुखिया CM विष्णुदेव साय कर चुके हैं तारीफ…*

बता दें कि पूर्व में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए कहा था कि धमतरी का यह मॉडल अन्य जिलों के प्रेरणास्त्रोत है,यह राष्ट्रीय सम्मान जिले के प्रशासनिक दल, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है।

*पहुंच चुके है क्षेत्रीय सांसद सहित विधायक और कई जनप्रतिनिधि….*

पूर्व में मॉडल के रूप में विकसित पीएम आवास कालोनी को देखने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग सहित विधायक और प्रदेश के कई जिलों के जनप्रतिनिधी इसे देखने मसानडबरा गांव पहुंच चुके है,इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने जमकर प्रशंसा करते हुए कहा था कि यह आवास के निर्माण से यहां के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय को लोगों को निश्चित तौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध होगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.