CG… वनांचल क्षेत्र के बच्चों ने मारी बाज़ी, एक बार फिर जीनियस पब्लिक स्कूल का दबदबा,10 वीं..12 वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, ज़िले में टॉप पर…!!


- धमतरी/नगरी,30 अप्रैल 2026। बीते कल यानी 29 अप्रैल बुधवार को 10 वीं,12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए है, जिसके बाद से ही सफल हुए छात्र, छात्राओं में खुशी की लहर है, लिहाजा परिजन, मित्र और रिश्तेदारों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।
वहीं धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में जीनियस पब्लिक स्कूल, नगरी (जिला धमतरी) ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना दबदबा कायम रखा है। विद्यालय ने इस वर्ष भी शानदार परिणाम देते हुए जिला स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की छात्राओं ने विशेष उपलब्धि हासिल की है, जिसमें प्रियांशी साहू,पिता – नरेंद्र कुमार साहू ने 582 अंक 97% प्राप्त कर जिला टॉप टेन में प्रथम स्थान हासिल किया है,जबकि
वानिया साहू,पिता – सेवकराम साहू ने 568 अंक 94% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और जिला टॉप टेन में दसवां स्थान हासिल किया है।
वहीं अन्य प्रमुख छात्र-छात्राओं में
पक जैन,पिता – अनिल जैन ने 540 अंक 90,नोएल साहू – 85%अश्मीरा फातिमा पिता – मोहम्मद असलम – 80% विद्यालय से कुल 25 विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल किए।
इसके साथ ही जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी का 12 वीं बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन रहा,हायर सेकेंडरी 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी विद्यालय का परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा। कुल 28 विद्यार्थियों में से 24 ने प्रथम श्रेणी और 4 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
इधर विज्ञान संकाय से वैजयंती साहू,पिता – सुरेश साहू 86.8% के साथ प्रथम जबकि रागिनी ध्रुव पिता – रघुराम ध्रुव – 86% द्वितीय,कंचन साहू पिता – यशपाल साहू – 85.6% तृतीय, वहीं गणित संकाय से
साक्षी कोरेटी पिता – देवलाल कोरेटी – 86.8% प्रथम,मिताली नाग,पिता – जितेंद्र नाग – 82% द्वितीय,श्रद्धा गोस्वामी,पिता – गुलाब भारती गोस्वामी) – 81% तृतीय।
वहीं वाणिज्य संकाय से काव्य देवांगन,पिता – भूपेंद्र देवांगन – 84.5% प्रथम,हेमशिखा देवांगन पिता – निर्मल देवांगन – 82.6% द्वितीय,शुभ जैन,पिता – नरेश जैन – 80% तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को बधाई दी,विद्यालय के प्राचार्य सूरज नाग, मैनेजिंग डायरेक्टर मोहन सोनी, एडमिनिस्ट्रेटर संतोष अगलावे एवं डायरेक्टर ऐश्वर्या सोनी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि ये पहली दफा नहीं है जब जिनियस स्कूल के बच्चों का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा हो,बल्कि इससे पूर्व में भी यहां के रिजल्ट बहुत ही उत्कृष्ट रहा है,पढ़ाई के क्षेत्र में हो फिर स्पोर्ट से लेकर अन्य गतिविधियां यहां के छात्र, छात्राएं शुरुआत से अग्रणी रहे हैं।
Live Cricket Info







