विश्व आदिवासी दिवस पर मुस्लिम समुदाय ने पेश की मानवता और भाईचारे की मिसाल


नरहरपुर 9 अगस्त 2026 ( रिपोर्टर मनीराम सिन्हा):— विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नरहरपुर में मुस्लिम समुदाय ने सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के सदस्यों ने सामाजिक बंधुओं का आत्मीय स्वागत किया और स्वल्पाहार कराया।
इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता की।
मुस्लिम समाज की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का काम करते हैं। नरहरपुर में विभिन्न समाजों के बीच आपसी सद्भाव और एकता की यह तस्वीर सामाजिक समरसता की मिसाल बनी।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सामने आई यह तस्वीर नरहरपुर के आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का खूबसूरत संदेश देती नजर आई
Live Cricket Info







