कांकेर ब्रेकिंग :— सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, DRG के 3 जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी


कांकेर, 02 मई 2026 — जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा था। यह ऑपरेशन डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन के तहत किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आईईडी विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर DRG के 3 जवान घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को इलाज के लिए भेजा गया और उनके बेहतर उपचार के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल सभी जवानों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान यह हादसा हुआ है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







