Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

कांकेर के युवा नेता जय प्रकाश गावड़े ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

कांकेर। कांकेर जिले के युवा नेता, ग्राम पंचायत आंवरी के सरपंच, सरपंच संघ के उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के जिला महासचिव जय प्रकाश गावड़े ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात की।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी संगठन, आगामी रणनीति और युवा कांग्रेस की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक यादव ने जय प्रकाश गावड़े से कांकेर जिले में युवा कांग्रेस की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं की भागीदारी की जानकारी ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

जय प्रकाश गावड़े ने विधायक यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से निश्चित रूप से कांकेर जिले में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवा कांग्रेस को नई दिशा प्राप्त होगी। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.