CG, बड़ी कार्रवाई : अतिक्रमण पर वन विभाग बुलडोजर एक्शन,116 हेक्टेयर वनभूमि पर किए थे कब्जा, 54 झोपड़ीनुमा मकान को हटाए गए,हुई बेदखली की कार्रवाई..!!


धमतरी,15 अप्रैल 2026। धमतरी में अतिक्रमण पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है,बताया जा रहा है कि यहां अतिक्रमणकारियों द्वारा जंगल में अवैध तरीके से कब्जा कर झोपड़ीनुमा मकान तैयार किया गया जिसे वन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी बेदखली की कार्रवाई की गई है,इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हडकंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पूरा ममला जिले के वनांचल इलाके के दक्षिण सिंगपुर वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है,जहां पालगांव और गोंदलानाला के वनभूमि में कक्ष क्रमांक 169 के जंगलों में अतिक्रमण कारियों पर वन विभाग की टीम ने एक्शन लेते हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर कारवाई किया है….
बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने करीब 116 .596 हेक्टयर वनभूमि पर अतिक्रमण किए 54 अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की है,जहां कब्जा मुक्त कराने का अभियान अभी भी जारी है,वहीं जैसे ही बुलडोजर मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमणकारियों पर हड़कंप मच मचा हुआ है।
खबर है कि शुरुआत में कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमलों के बीच झूमा-झटकी की स्थिति भी निर्मित हुई,हालांकि, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम तैनात रही, जिनके सहयोग से यह कार्रवाई सफलतापूर्ण तरीके से हुई।
मामले में एसडीओ संयुक्त वनमण्डल अधिकारी बिरगुड़ी एस.एस.नाविक ने बताया कि जो लोग अतिक्रमण किए है,उनको पूर्व में लगातर समझाईश दिया गया था,वहीं वनमण्डल अधिकारी नोटिस भी दिया गया था,2005 के पूर्व अतिक्रमण किए लोगों को वन अधिकार पत्रक दिया जा चुका है, अतिक्रमणकारियों पर बेदखली की कार्रवाई की गई है, ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Live Cricket Info







