CG — महुआ के पेड़ के नीचे युवक ने लगाई गांजे की दुकान, पुलिस ने की कार्रवाई; आरोपी गुलाब सिन्हा गिरफ्तार


कांकेर/ चारामा 23 अप्रैल 2026 :— कांकेर जिले के ब्लाक चारामा में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। “उजियारा अभियान” के तहत एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को 22 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नाकापारा का रहने वाला गुलाब सिन्हा, ग्राम जैसाकर्रा में महुआ पेड़ के पास गांजा बेचने के लिए बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 1 किलो 30 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग ₹51,500 बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले से भी कई मामलों में शामिल रहा है, इसलिए उस पर सख्त कार्रवाई की गई है।
कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
Live Cricket Info







