Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG : धमतरी में युवा उत्सव को लेकर गजब लोगों में गजब उत्साह,CSP ने किया स्थल निरीक्षण,दूसरे जिलों से पहुंचने वाले प्रतिभागियों के सुरक्षा के लिए विशेष प्लान तैयार…!!

धमतरी,23 अप्रैल 2025।आगामी 24 एवं 25 अप्रैल को धमतरी में आयोजित “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” को लेकर धमतरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसपी धमतरी के निर्देशन में तथा कलेक्टर धमतरी की उपस्थिति में सीएसपी धमतरी द्वारा बी.सी.एल.एस. कॉलेज, धमतरी स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। 

निरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, मंच सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

उक्त आयोजन में जिले सहित विभिन्न जिलों एवं अन्य प्रांतों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। 

कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी,साथ ही सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों को निगरानी हेतु लगाया जाएगा।

भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों एवं प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

धमतरी पुलिस का उद्देश्य है कि यह युवा उत्सव पूर्णतः सुरक्षित,व्यवस्थित एवं यादगार बने, जिसके लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.