CG — शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया युवक, दुष्कर्म कर छोड़कर हुआ फरार,,पुलिस ने किया गिरफ्तार


चारामा, 25 जून 2026:— कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की बहन ने 24 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम साल्हेभाट निवासी ओमन कुमार तारम की उसकी नाबालिग बहन से जान-पहचान थी और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर 22 जून को उसे चारामा बस स्टैंड बुलाया।
इसके बाद आरोपी नाबालिग को मोटरसाइकिल से अपने नानी के घर ग्राम दुखचेरा गुरूर ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद 24 जून को आरोपी युवती को ग्राम पुरी के पास छोड़कर फरार हो गया।
मामले की शिकायत मिलते ही चारामा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमन कुमार तारम 25 वर्ष निवासी ग्राम साल्हेभाट, थाना गुरूर, जिला बालोद के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Live Cricket Info







